Sunday, February 3, 2013

दिल्ली जल बोर्ड में 10 हज़ार करोड़ का घोटाला


दिल्ली में पिछले 8 साल में पानी के दाम 18 गुणा बढ़ने से आम आदमी का जीना दुष्वार हो गया हैं। दिल्ली में एक सामान्य परिवार का पानी का बिल जो 2004 में 45 किलोलिटर पानी के लिए 73 Rs आता था, वो अब बढ़कर 1355 Rs प्रतिमाह हो गया है। शीला दीक्षित के भ्रष्टाचार की वजह से ही दिल्ली में पानी के दाम इस कदर बढ़ रहे है। दिल्ली जल बोर्ड, जिसकी अध्यक्ष खुद दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं, उसमें हो रहे भ्रष्टाचार का एक नमूना- फ्रांस की कंपनी डेग्रोमेंट जो सोनिया विहार ट्रीटमेंट प्लांट चला रही है, जिसकी क्षमता 140 MGD है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस प्लांट में 90 MGD गन्दा पानी रोज़ दिया जाता है  मगर इससे 140 MGD  साफ़ पानी निकलता है। ये चमत्कार कैसे हो रहा है? 
ऐसे ही एक और उद्धाहरण नांगलोई ट्रीटमेंट प्लांट का है। इस प्लांट में वाटर ट्रीटमेंट, वितरण और बिल कलेक्शन का काम फ्रांस की कंपनी Veolia को दिया गया है। इस कंपनी को दिल्ली जल बोर्ड ट्रीटमेंट के लिए गन्दा पानी और बिजली मुफ्त में देती है और बदले में इन कामों के लिए Veolia दिल्ली जल बोर्ड को 14 Rs प्रति किलोलीटर के हिसाब से वसूलती है। जोकि पहले दिल्ली जल बोर्ड 5 Rs प्रति किलोलीटर में करता था।   

दिल्ली में भ्रष्टाचार के कारण पानी और बिजली के दाम बढ़ाने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने अब गली गली में अभियान शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली के पश्चिमी छोर स्थित नजफगढ़ से एक बड़ी जनसभा से साथ इस अभियान की शुरुआत की।   
अरविन्द केजरीवाल और संजय सिंह दोपहर को ही अपने साथियों के साथ नजफगढ़ पहुँच गए और गली गली पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और बताया की किस तरह शीला दीक्षित टाटा और अम्बानी के भ्रष्टाचार के लिए ढाल बनकर काम कर रही है। नजफगढ़ में उनसे मिलने के लिए गली गली में लोग उमड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि वे  खुद बिजली पानी के बढ़ते बिल और महंगाई से परेशान हैं, ऐसे में वे अपने बच्चों को पढ़ायें या फिर शीला दीक्षित और टाटा अम्बानी को मालामाल बनाये। 

इसके बाद शाम 5 बजे अरविन्द केजरीवाल जनसभा में पहुंचे जिसमें करीब 15 हज़ार लोग उनका पहले से ही इन्तिज़ार कर रहे थे। यहाँ पर भी उन्होंने बताया कि किस तरह से शीला दीक्षित के भ्रष्टाचार के चलते सामान्य परिवार का बिजली बिल 500 से बढ़कर 1500 हो गया है। उन्होंने उस दस्तावेजों को जनता के सामने पढ़कर सुनाया जिनके बारे में शीला दीक्षित सफेद झूठ बोल रही हैं। अरविन्द केजरीवाल ने लोगों को आह्वान किया कि अब दिल्ली को जनता को भ्रष्ट सरकार और कंपनियों के खिलाफ आवाज उठानी होगी और इस आज़ादी की जंग में शामिल होना होगा। साथ ही उन्होंने लोगो से कहा कि लोग बिजली का आधा बिल ही भरें क्यूंकि दिल्ली में बिल्ली के दाम आधे होने चाहिए। अगर बिजली कटती है तो वो खुद आकर जोड़ेगे।

उधर पूर्वी दिल्ली में AAP कार्यकर्ता मनीष सिसोदिया ने विकास मार्ग पर जन संपर्क के जरिये इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने विकास मार्ग स्थित लक्ष्मी नगर बाज़ार के दुकानदारों से मुलाकात की। यहाँ भी तमाम दुकानदार बढ़ते बिजली और पानी के बिल से परेशान थे।

No comments:

Post a Comment

Competitiveness, climate, security Finn’s priorities Ministry of Finance release Finnish road map of EU presidency. Finland i...