Monday, July 27, 2015

स्वर्ण जयन्ती पर विहिप ने लगाए असंख्य पौधे
      हरित भारत का सपना साकार करने में जुटे कार्यकर्ता
   नई दिल्ली। जुलाई 26, 2015  अपनी स्वर्ण जयन्ती वर्ष के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक देश व्यापी वृक्षारोपण अभियान के तहत विश्व हिन्दू परिषद दिल्ली ने राजधानी में चारों ओर पेडों का जाल और तुलसी से घर माला-माल का संदेश देकर असंख्य पेड पौधे लगाए। आज रविवार होने के कारण भोर से लेकर सायं तक दिल्ली की हर कालोनी में विहिप, बजरंग दल, मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी सहित इसके सभी आयाम दिल्ली को हरित क्षेत्र बनाने में जुटे दिखे। विहिप स्वर्ण जयंति महोत्सव समिति दिल्ली के मंत्री श्री गुरदीन प्रशाद रुस्तगी के साथ कहीं दिल्ली नगर निगम तो कहीं नई दिल्ली नगर निगम के अधिकारी, कहीं धार्मिक संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने तो कहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं और जन-प्रतिनिधियों ने इन कार्यक्रमों में बढ-चढ कर हिस्सा लिया। स्थानीय आर ड्ब्लू ए तथा मंदिर समितियां भी तुलसी वितरण और वृक्षारोपण में विहिप पदाधिकारियों के साथ बेहद सक्रिय नजर आईं। विहिप के प्रान्त संगठन मंत्री डा अनिल कुमार और प्रान्त मंत्री श्री राम पाल सिंह ने पौधा रोपण करते हुए कहा कि प्रत्येक दिल्ली वासी को इस पुण्य कार्य में आगे आना चाहिए तभी हम प्रदूषण मुक्त राजधानी का सपना साकार कर पाएंगे।
विस्तृत जानकारी देते हुए विहिप दिल्ली के प्रवक्ता श्री विनोद बंसल ने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में हालांकि देश भर में एक मास के इस बडे अभियान के तहत अभी तक असंख्य पौधे लगाए जा चुके हैं किन्तु राजधानी दिल्ली सहित देश भर में इस कार्यक्रम के प्रति कार्यकर्ताओं और समाज का उत्साह अवर्णीय हैं। बडी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी घरों से निकल कर घर-घर तुलसी और हर घर पौधा पहुंचाने में अपने आप को बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मन्दिरों के माध्यम से की गई अपील ने भी अभियान को नए आयाम तक पहुंचाया है।
आज पूर्वी दिल्ली के बेस्ट ज्योति नगर सेंट्रल पार्क तथा मानक विहार पार्क में विहिप के श्रीमान बचन सिंह व पूर्वी दिल्ली नगर निगम उद्यान समिति के अध्यक्ष श्री सुशील उपाध्याय व निगम पार्षद श्रीमती चंदा शर्मा, पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर स्थित ई ब्लोक ख्याला के डा भीम राव पार्क में विहिप विभाग मंत्री श्री शांति स्वरूप, उत्तरी दिल्ली के राजीव नगर एफ ब्लॉक और जैन नगर में जिला मंत्री श्री धर्म वीर बंसल और बजरंग दल के जिला संयोजक श्री नीरज रावत, दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर, कालका जी और मालवीय नगर में श्री विजय प्रकाश गुप्ता, दक्षिणी दिल्ली विहिप अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र गुप्ता व मंत्री श्री पियूष चंद्र, जिला मंत्री श्री मुन्ना लाल तथा पूर्व निगम पार्षद डा अनीता गुप्ता के अलावा अनेक गणमान्य लोगों ने पौधारोपण में भाग लिया।
भवदीय
 
विनोद बंसल
प्रवक्ता,
विश्व हिंदू परिषद दिल्ली

HILLARY CLINTON: NARESH –WE MUST COMBAT CLIMATE CHANGE.

Hillary Clinton
To
nksagar_1@yahoo.com
Globe with Earthquake Location

M6.7 – FOX ISLANDS, ALEUTIAN ISLANDS, ALASKA

Preliminary Earthquake Report
Magnitude6.7
Date-Time
  • 27 Jul 2015 04:55:45 UTC
  • 26 Jul 2015 17:55:46 near epicenter
  • 27 Jul 2015 08:55:45 standard time in your timezone
Location52.165N 169.538W
Depth25 km
Distances
  • 94 km (58 mi) ESE of Yunaska Island, Alaska
  • 1558 km (965 mi) WSW of Anchorage, Alaska
  • 1586 km (983 mi) SE of Anadyr’, Russia
  • 1589 km (985 mi) WSW of Knik-Fairview, Alaska
  • 2295 km (1422 mi) W of Whitehorse, Canada

Competitiveness, climate, security Finn’s priorities Ministry of Finance release Finnish road map of EU presidency. Finland i...